Basti News: प्रतीक चिन्ह पाकर खुशी से झूमे छात्र-छात्राएं, भव्य समारोह में हुआ सम्मान

 प्रतीक चिन्ह पाकर खुशी से झूमे छात्र-छात्राएं, भव्य समारोह में हुआ सम्मान

बस्ती। यूनीक साइंस एकेडमी, रौता में जूनियर व सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए अंकपत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रेसिडेंट सुनील कुमार श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग गीत व नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय द्वारा परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने, स्वच्छता, अधिकतम उपस्थिति एवं अच्छे व्यवहार के आधार पर छात्रों को मेडल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ओलंपियाड में गणित विषय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंशिका वरनवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं विभिन्न विषयों में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले अनेक छात्रों को भी विशेष सम्मान दिया गया।

प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को क्रमशः प्रधानाचार्य, प्रेसिडेंट एवं सीनियर इंचार्ज द्वारा अंकपत्र के साथ प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट उपस्थिति, स्वच्छता व अनुशासन के लिए भी बच्चों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ—शोभा पांडेय, अंकित पांडेय, श्वेता उपाध्याय, अमरदीप, शाहबाज, बिंदुसार सिंह, मानसी सिंह, अंशू उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित रहे। समारोह में बच्चों की खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.