Basti News: महिला हत्या कांड का खुलासा, आरोपी चाकू समेत गिरफ्तार

महिला हत्या कांड का खुलासा, आरोपी चाकू समेत गिरफ्तार

बस्ती। थाना रुधौली पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस सेल बस्ती की संयुक्त कार्रवाई में महिला की हत्या के आरोपी दिलीप कुमार अग्रहरि (40 वर्ष) को नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी को 21 नवंबर की सुबह करीब 10:30 बजे बांसी मार्ग स्थित आमी नदी पुल के पास से पकड़ा गया।


20 नवंबर को रुधौली-भानपुर मार्ग पर कन्या स्कूल गिधार के पास धान के खेत में 27 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। शव की पहचान प्रीति पत्नी बाबूलाल, निवासी इन्दिरा नगर, थाना बांसी के रूप में हुई। मृतका की सास की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।

जांच में पता चला कि मृतका और आरोपी के बीच पूर्व में प्रेम संबंध थे, विवाद के चलते हत्या की गई। आरोपी पर धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



प्रेस विज्ञप्ति, जनपद बस्ती।


दिनांक- 21.11.2025


थाना रुधौली पुलिस, स्वाट टीम व सर्विलांस सेल बस्ती के संयुक्त कार्यवाही में हत्या करने जैसी जघन्य घटना को कारित करने वाले अभियुक्त को आला कत्ल (चाकू) के साथ किया गया गिरफ्तार-


बावा ब्धौली पुलिस, स्वाट टीम व सर्विलास सेल बस्ती के संयुक्त कार्यवाही में हत्या करने जैसी जघन्य घटना की कारित करने वाले अभियुक्त दिलीप कुमार अधिहरि पुत्र हरिश्चन्द्र अग्रहरि उम्र करीब 40 वर्ष को आला करल (एक अदद नाजायज चाकू) के साथ दिनांक 21.11 2025 को समय करीब 10.30 बजे बासी मार्ग पर आमी नदी के पुल के पास से हिरासत पुलिस में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है। पूछताछ में दोनों के मध्य पूर्व में प्रेम सम्बन्ध होना पाया गया, जिसके चलते ही उक्त घटना कारित की गयी है।


इस सम्बन्ध में मृतका की सास से तहरीर प्रामः कर थाना रुधौली पर मु0अ0सं0 310/2025 धारा 103(1) बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। जिसमें अभियुक्त की गिरफ्तारी उपरान्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-


1. दिलीप कुमार अग्रहरि पुत्र हरिश्चन्द्र अग्रहरि निः। मो० टेकघर नगर थाना बांसी जिला सिद्धार्थनगर, उम्र 40 वर्ष ।


गिरफ्तारी का स्थान व समय-


दिनाक 21.11.2025 को समय करीब 10.30 बजे बांसी मार्ग पर आमी नदी के पुल के पास से


चरामदगी का विवरण-


1. एक अदद चाकू नाजायज


संक्षिप्त विवरण- दिनांक 20.11.2025 को समय करीब 11.00 बजे रुधौली भानपुर मार्ग पर कन्या स्कूल गिधार के पास एक 27 वर्षीय महिला का शव धान के खेत में मिलने की सूचना मिल, उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रूधौली मय फोर्स फॉरेंसिक टीम सर्विलांस टीम के साथ तत्काल मौके पहुंचे, सभी उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, प्रथम दृष्टया शव क्षत विक्षत अवस्था में पाया गया है, शरीर पर चोट के निशान थे, मृत्यु के वास्तविक कारणों को ज्ञात करने हेतु महिला की डेड बाड़ी को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया, महिला की शिनाख्त परिजनों द्वारा प्रीती पत्नी बाबूलाल साकिन मो० इन्दिरा नगर (गंगुली) पो) बांसी थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। मृतका की सास ज्ञानमती मौर्या पत्नी स्व० रामललित निवासीनी मो० इन्दिरा नगर (गगुली) पो) बसी थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर से तहरीर प्राप्त कर थाना रुधौली पर मु0अ0सं0 310/2025 धारा 103(1) बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में विवेचना से अभियुक्त विलीष अग्रहरि उपरोक्त का नाम प्रकाश में आया, जिनकी गिरफ्तारी की गयी। पूछताछ में प्रेम सम्बन्ध को लेग आपसी विवाद में उक्त कृत करने की बात प्रकाश में आयी।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-


1 . प्रभारी निरीक्षक रूथीली संजय कुमार दूबे, जनपद बस्ती।


2. प्रभारी स्वाट टीम उ०नि० चंदन कुमार, जनपद बस्ती। मय टीम


3. सर्विलांस सेल प्रभारी उ0नि0 शेषनाथ यादव, जनपद बस्ती। मथ टीम


4. व्०उ०नि० शिव कुमार यादव, उ०नि० अनिल कुमार थाना रुधौली, जनपद बस्ती।


5. हे0का0 धरिन्द्र दूबे, हे०का० संतोष यादव, का) अंकित राय, का0 अनुभव, का० अमित कुमार सिंह, म०का) मनभावती, का०राजू यादव, थाना रुधौली, जनपद बस्ती।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.