नवोदय प्रवेश परीक्षा में एस डी जी इंटर कॉलेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
बस्ती। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में एस डी जी इंटर कॉलेज, कप्तानगंज के मेधावी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस परीक्षा में दिव्यांशी वर्मा ने ऑल ओवर रैंक 15 तथा साक्षी वर्मा ने ऑल ओवर रैंक 67 प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
कप्तानगंज विकास खंड की निवासी दिव्यांशी वर्मा पुत्री विनोद वर्मा कौड़ीकोल एवं साक्षी वर्मा पुत्री कन्हैयालाल भुवनपुर की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। दोनों छात्राओं ने कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों ने भी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है। स्कूल मैनेजर सुमन वर्मा ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और आने वाले समय में विद्यालय और बेहतर परिणाम देगा। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।


