जयपुरिया स्कूल बस्ती ने शुरू की ऐतिहासिक स्कॉलरशिप योजना, छात्रों को मिलेगा बड़ा लाभ
बस्ती। नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर जयपुरिया स्कूल बस्ती ने विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए एक आकर्षक और दूरदर्शी स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत विद्यालय में लगातार 12 वर्षों तक अध्ययन करने वाले छात्रों को एक लाख रुपये, जबकि 10 वर्षों तक पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को 70 हजार रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। यह सुविधा 28 फरवरी तक प्रवेश लेने वाले छात्रों को मिलेगी।
स्कॉलरशिप योजना का उद्घाटन
इस महत्वाकांक्षी स्कॉलरशिप योजना का उद्घाटन सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव एवं कप्तानगंज विधायक कवीन्द्र चौधरी ने किया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे छात्रों को आगे की शिक्षा के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और वे जिले व परिवार का नाम रोशन करेंगे।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि योजना का उद्देश्य छात्रों को एक ही संस्थान में निरंतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना तथा अभिभावकों को आर्थिक सहयोग देना है। जयपुरिया स्कूल में स्मार्ट क्लास, डिजिटल लर्निंग, अनुभवी शिक्षक, सुरक्षित परिसर और अनुशासित वातावरण की व्यवस्था है। साथ ही खेलकूद, योग और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।
प्रधानाचार्य प्रकाश जोशी ने कहा कि यह स्कॉलरशिप योजना विद्यार्थियों को नई उड़ान देने का कार्य करेगी और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करेगी।

