Unique Science Academy रौता बस्ती में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित

यूनीक साइंस एकेडमी के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित

अंक पत्र वितरण के साथ प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

Basti। यूनीक साइंस एकेडमी विद्यालय में अंक पत्र वितरण समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रेसिडेंट सुनील कुमार श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।




सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सुंदर गीत और नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय की पत्रिका का भी विमोचन डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया।




पूर्व छात्र इंजीनियर विकास पांडेय हुए सम्मानित

विद्यालय के पूर्व छात्र इंजीनियर विकास पांडेय को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए डायरेक्टर द्वारा बुके और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


ओलंपियाड में छात्रों का शानदार प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता

  • मरियम फातमा वहाब — अंग्रेजी विषय में 10वां स्थान
  • अमायरा वर्धन — विज्ञान विषय में 2रा स्थान

इन उपलब्धियों से विद्यालय का गौरव बढ़ा।


स्वर्ण पदक विजेताओं को मिला सम्मान

यशराज सिंह, आरोही श्रीवास्तव, अर्चित वर्मा, आयुष गुप्ता, नवनीत सिकेरा, आराध्या, अक्षरा मौर्या, अंशिका चौधरी, आयुष, आर्यन पांडे, वैष्णवी पाल, स्वास्तिक राज श्रीवास्तव को मेडल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।




प्रथम पुरस्कार विजेता

आश्वी, धीरेंद्र पांडेय, साइना, शाहिना खान, उदित श्रीवास्तव, वैभव पाल, दीक्षा राव, नव्या राज, स्वरा उपाध्याय, प्रदुमन पांडेय, मरियम फातिमा वहाब, कशिश गौतम, सौम्या, अदनान को प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया।


द्वितीय पुरस्कार विजेता

आयांश सिंह, अक्षिता गुप्ता, अव्या यादव, अव्यांश दुबे, आन्या, समर्थ, सार्थक, आयुष, मीनल, तेजस, अन्वय आनंद, पल्लवी, आरोही श्रीवास्तव, अन्वी मिश्रा, इनाया फातिमा, स्वास्तिक राज श्रीवास्तव को प्रेसिडेंट द्वारा सम्मानित किया गया।


तृतीय पुरस्कार विजेता

आराध्या चौधरी, काव्या श्रीवास्तव, अरीशा श्रीवास्तव, ऋषिका शुक्ला, कृष्णा पांडेय, शिवांश चौधरी, नित्या विश्वकर्मा, आराध्या, अयांश चंद्र, आवेश चौधरी, अमायरा वर्धन को सीनियर इंचार्ज शालिनी श्रीवास्तव द्वारा सम्मानित किया गया।


उत्कृष्ट उपस्थिति, स्वच्छता व व्यवहार के लिए विशेष सम्मान

अधिकतम उपस्थिति, स्वच्छता एवं अच्छे व्यवहार के लिए वंदना उपाध्याय, स्वेता श्रीवास्तव एवं दुर्गेश कुमार द्वारा छात्रों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में स्टाफ की सक्रिय भागीदारी

इस अवसर पर अंशू उपाध्याय, बुशरा करामत, अभिरूप, गौरव, उद्धव प्रसाद सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.